दौसा में 30 बाल वाहिनियों के चालान, 14 सीज:RTO की बड़ी कार्रवाई, एडीएम में किया निरीक्षण, कल दिलाएंगे सुशासन शपथ

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को 30 बाल वाहिनियों के चालान बनाकर 14 बाल वाहिनियों को सीज करने की कार्यवाही की। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि दौसा शहर में संचालित बाल वाहिनियों की विभागीय उड़नदस्तों के द्वारा जांच की गई। इस दौरान बिना परमिट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना फिटनेस, बिना कैमरा, बिना पैनिक बटन, जीपों एवं निजी वाहनों यथा वैन इत्यादि वाहनों में अवैध रूप से छात्रों को ले जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई। विभाग ने 30 बाल वाहिनियों के चालान बनाकर 14 बाल वाहिनियों को सीज करने की कार्यवाही की। एडीएम ने किया समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण दौसा एडीएम एवं प्रशासक अरविंद शर्मा ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण किया। एडीएम ने शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत पट्टे पत्रावली, नाम हस्तान्तरण आदि के लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। जिसमें सचिव लोकेश कुमार आमेरिया, राजस्व अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना, सहायक नगर नियोजक नरेश कुमार मीना, सहायक अभियंता रघुवीर प्रसाद शर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जयप्रकाश शर्मा एव अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। कल दिलवाई जाएगी सुशासन शपथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस गुरुवार, 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर सुबह 9.30 बजे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सुशासन शपथ दिलवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *