नेशनल हाइवे के घंसने का और भी डर:सीवरेज व पानी की लाइन टूटने के बाद हजारों मैट्रिक टन पानी राेड के नीचे गया

अलवर-रामगढ़ नेशनल हाइवे 248 A पर सोमवार को 2 सैकंड में डंपर के धंसने का वीडियो दिल दहलाने वाला था। जिसके धंसने की असली वजह तो जांच के बाद सामने आएंगी। लेकन मौटे तौर पर वहां के लोगों से बात करने पर पता चला कि सीवरेज लाइन के बगल में पानी की निकासी के चैंबर कच्चे बनाए गए। जिससे बारिश व आसपास की दुकानों का पानी रोड के नीचे जाता रहा। उससे मिट्टी नीचे बहने से जगह खाली हो गई। इस हाइवे के साथ साथ पानी व सीवरेज की लाइनें हैं। जिससे दूसरी जगह भरी रोड के धंसने का पूरा अंदेशा है। दूसरा सबसे बड़ा खतरा सोमवार की घटना के बाद इसलिए बढ़ गया कि सीवरेज व पानी की बड़ी लाइनें टूटने से सैकड्रों मीट्रिक टन पानी रोड के नीचे गया है। जिससे भविष्य में भी रोड कहीं से धंस सकता है। प्रशासन ने पहले दिन इतना ही कि डंपर को निकाला और गड्ढे के चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी। पानी को रोकने के इंतजाम नहीं किए। जहां गड्डा हुआ वहीं शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी शिवराम ने बताया कि मौके पर 30 फीट से अधिक गहरा गड्डा हो गया। प्रशासन ने पानी की लाइन टूटने के तीन-चार घंटे के बाद रोक दिया। लेकिन सीवरेज लाइन का पानी लगातार बहता रहा है। पीने का पाइप टूट गया था। उसके पानी को रोका गया। लेकिन सीवरेज के पानी को बिल्कुल नहीं रोका। जिसके कारण मिट्टी कटी है। अब पाइप टूटने से कितना पानी लगातार बहा है। उससे कितना कटाव आया है। कुछ नहीं कह सकते हैं। प्रशासन ने केवल बेरिकेडिंग की। बाकी हाइवे की रोड को अधिक कटने से रोकने के इंतजाम शुरू नहीं हुए हैं। दुकान चलाने वाली महिला ने कहा कच्चे चैंबर यहीं पर दुकान चलाने वाली महिला मंजू देवी ने बताया कि करीब 3 साल पहले रोड बना तो उसके बगले में पानी की निकासी वाले चैंबर कच्चे बना दिए। जिसके कारण बारिश व दुकानों का पानी रोड के नीचे ही जाता है। होना यह चाहिए था कि चैंबर पक्के बनने चाहिए थे। ताकि रोड के अगल-बगल का पानी बाहर नहीं आता है। दूसरा इस पानी को सीवरेज में कनेक्शन करना चाहिए था। वो भी नहीं किया। इस कारण बारिश व दुकानों का पानी रोड के नीचे जाता है। दिल दहलाने वाला CCTV सबसे पहले दैनिक भास्कर ने डंकर में रोड में समाने का वीडियो चलाया। उसके बाद आमजन ने कहाकि यह दिल दहलाने वाला वीडियो था। असल में कोई सोच नहीं सकता कि चलता डंपर पूरा रोड में समा सकता है। केवल दो सैकंड में डंपर रोड के अंदर चला गया। बिना सीसीटीवी देखे तो विश्वास भी नहीं हो रहा था। जिससे साफ जाहिर है कि रोड नीचे से बहुत पहले से कट चुकी थी। काफी जगह खाली होने के बाद अचानक वजनी डंपर निकला तो डंपर ही नीचे चला गया। हाईवे पर चलता डंपर 2 सेकेंड में धरती में समाया-VIDEO:धमाके के साथ 25 फीट गहरा और चौड़ा गड्‌ढा हुआ, ड्राइवर को लोगों ने बचाया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *