REET-2024 के आवेदन की कल आखिरी तारीख:डेट बढ़ने की सम्भावना नहीं, अब तक साढे़ 11 लाख कैंडिडेट्स ने किया आवेदन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) – 2024 के लिए आवेदन कल यानी 15 जनवरी तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 27 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए साढे़ 11 लाख कैंडिडेट्स ने अब तक आवेदन किया है। लास्ट डेट बढ़ने की सम्भावना भी कम है। इसका कारण समय कम बचा है और बोर्ड को परीक्षा सम्बन्धी तैयारियां करनी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार- रीट के लिए दो लेवल निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड को सोमवार शाम तक 11 लाख 42 हजार 107 आवेदन मिले हैं। इनमें लेवल एक के 2 लाख 84 हजार 869 आवेदन, लेवल दो के 7 लाख 66 हजार 805 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 90 हजार 433 आवेदकों ने दोनों स्तरों के लिए आवेदन किया है। अब बचे दो दिन में करीब 1 से ज्यादा आवेदन और आने की उम्मीद है। बोर्ड के सचिव और रीट के समन्वयक कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रीट परीक्षा में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कई सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में ही जिला स्तर पर परीक्षा संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। जिसके अध्यक्ष जिला कलेक्टर है। नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर सदस्य सचिव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। राजस्थान में हुए भर्ती एग्जाम के दौरान पूर्व में सामने आई पेपर लीक व अन्य अव्यवस्थाओं के चलते बोर्ड प्रशासन पूरी एहतिहात बरत रहा है कि कोई गड़बड़ी नहीं हो। आवेदन के लिए एक माह का समय दिया गया और वह पर्याप्त है। ऐसे में डेट बढ़ने की कोई सम्भावना तो फिलहाल नहीं। रीट में ऐसा पहली बार हुआ- REET से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… रद्द हुए 9 जिलों में नहीं बनेंगे REET-2024 के सेंटर:अभ्यर्थियों को मिलेगा जिला संशोधन का मौका, महिला कैंडिडेट्स को 100 प्रतिशत गृह जिले में सेंटर नए जिले रद्द करने के फैसले के बाद रीट-2024 के आयोजन को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन 9 जिलों को राज्य सरकार ने रद्द किया है, उन जिलों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को गृह जिला संशोधन का मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार प्रदेश के सभी 41 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। रद्द हुए 9 जिलों में सेंटर नहीं बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक REET में कैंडिडेट्स को बार-बार नहीं भरना होगा फॉर्म:नेट कनेक्टिविटी-बिजली गुल की नहीं होगी परेशानी; इस बार आवेदन में 5 पार्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET)-2024 में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए कई प्रयोग किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय कोई भी तकनीकी या अन्य कोई परेशानी होने पर पूरा फार्म दोबारा से नहीं भरना पडे़गा। इसके समाधान के लिए फार्म के 5 पार्ट किए गए हैं, ताकि जिस पार्ट में आपको प्रॉब्लम है, वो ही वापस भरा जाए। पूरी खबर पढ़िए… 15 सवाल-जवाब से समझिए, REET में किन-बातों का ध्यान रखें?:आवेदन शुरू, 15 जनवरी है आखिरी तारीख; सिलेबस जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए… रीट लेवल-वन का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट लेवल-टू का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट का नोटिफिकेशन देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट फार्म का सेम्पल देखने के लिए करें यहां क्लिक अन्य जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *