प्रतापगढ़ पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोचा:9 किलो गांजा और बाइक भी जब्त, गश्त के दौरान की कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान दो तस्करों को 9 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। सालमगढ़ थाना अधिकारी भानुप्रताप सिंह के अनुसार एसपी विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में पुलिस टीम दलोट कस्बे में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। रोककर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पीपलखूंट निवासी बलराम मइडा और जीवा डिंडोर बताया। दोनों के बीच रखे एक कट्टे की जांच करने पर उसमें गांजे की सूखी पत्तियां, फूल और डंठल बरामद हुए। आरोपियों के पास गांजे के परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *