मकर संक्रांति पर पतंगों से सजे बाजार:डिजाइनर पतंगें 20 रुपए तक; आज चलेगा दान-पुण्य का दौर

प्रतापगढ़ में मकर संक्रांति का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन जोशी के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही यह पर्व शुरू होगा। इस अवसर पर लोग शुभ मुहूर्त में दान-पुण्य करेंगे और पतंगबाजी का आनंद लेंगे। बाजारों में त्योहार की धूम दिखाई दे रही है। दुकानों पर स्पाइडर मैन, छोटा भीम, डोरेमान, टॉम एंड जेरी जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली आकर्षक पतंगें सजी हैं। सदर बाजार, गोपालगंज और कस्बा चौकी के आसपास रंग-बिरंगी पतंगों की दुकानें लगी हैं। डिजाइनर पतंगों की कीमत 5 से 20 रुपए तक है, जबकि चीनी मांझा 50 से 300 रुपए प्रति रील में उपलब्ध है। पॉलीथिन की पतंगें 2 से 5 रुपये में मिल रही हैं। पतंग व्यवसायी पप्पू ने बताया- मोबाइल गेम्स और इंटरनेट के कारण पतंगबाजी का शौक कम होने से बाजार 40 प्रतिशत तक सिमट गया है। त्योहार पर परंपरागत रूप से तिल के लड्डू, जूते-चप्पल, छाता आदि का दान किया जाएगा। गौशालाओं में गायों को हरा चारा डाला जाएगा और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। महिलाएं अपनी सास-ससुर को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *