9 ट्रेनें 4 दिन कैंसिल:रायपुर, बिलासपुर, कोरबा से गुजरने वाली गाड़ियां 16 से 19 जनवरी तक नहीं चलेंगी; बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन पर पावर ब्लॉक

रेलवे ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 9 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं जो 16 जनवरी से 19 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इस दौरान रायपुर रेल मंडल के बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जूनागढ़ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इन कार्यों को तेजी से कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इससे रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बैकुंठपुर-सिलियारी सेक्शन पर पावर ब्लॉक गर्डर की लॉन्चिंग काम के लिए 16, 17 और 18 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। बिलासपुर तक चलेगी गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू ………………………… ट्रेनों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नए साल से 130 ट्रेनों का टाइम-टेबल बदल जाएगा:एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में डेढ़ घंटे तक का बदलाव, इनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार; पुणे-हावड़ा शामिल नए साल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का समय बदल जाएगा। नई समय सारिणी कल (बुधवार) एक जनवरी से लागू हो जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में पांच मिनट से लेकर एक घंटा और पैसेंजर गाड़ियों में पांच से लेकर 20 मिनट तक बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *