जमीनी विवाद में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा:धार जिला कोर्ट ने 20 माह में किया फैसला, खेत के किराये को लेकर हुआ विवाद

घटना ग्राम सलकनपुर में हुई थी। फरियादी नानूराम जाट ने बताया कि उन्होंने अपना खेत भाई प्रहलाद के पुत्र दिनेश जाट को किराये पर दिया था। किराया न मिलने के कारण विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दिनेश ने अपने चचेरे भाई सुरेश जाट पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के अगले दिन ही पुलिस ने आरोपी दिनेश जाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर केवल 60 दिनों में चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया। 20 माह में सजा
धार न्यायालय ने बुधवार को आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस की तेजी और सटीक जांच के कारण यह गंभीर मामला महज 20 माह में निपट गया। सुनवाई के दौरान सभी समन और वारंट समय पर लागू कराए गए, जिससे कोई देरी नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी ने पूरे मामले में पुलिस टीम की सराहना की। विशेष रूप से तत्कालीन थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान, वर्तमान थाना प्रभारी कैलाश बारिया और अन्य टीम सदस्य धर्मेश रायकवार, दीपक, नरेंद्र और वीरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *