रेलवे प्रशासन ने आज कोटा से झालावाड़ सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 61614 / 61613 का संचालन रेल मंत्रालय की सहमति से अब घाटोली तक चलाने का निर्णय लिया है। अब तक इस रूट पर यात्रियों के लिए रेल सेवा अकलेरा स्टेशन तक ही थी। जिसको विस्तार कर जूनाखेड़ा तक किया गया है। साथ ही घाटोली-झालावाड़ सिटी-घाटोली के बीच नव निर्मित रेल लाईन पर गाड़ी संख्या 06605 / 06606 नई स्पेशल मेमू गाड़ी का शुभारंभ भी आज से किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 61614 कोटा-घाटोली मेमू ट्रेन कोटा से आज शाम 7.20 बजे रवाना होगी। जो झालावाड़ सिटी 9.08 बजे, झालरापाटन 9.19 बजे, जूनाखेड़ा 9.32 बजे, अकलेरा 9.54 बजे होते हुए रात 10.45 बजे घाटोली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 61613 घाटोली-कोटा मेमू ट्रेन घाटोली से 15 जनवरी को सुबह 04.45 बजे रवाना होगी। जो अकलेरा 04.54 बजे, जूनाखेड़ा 05.29 बजे, झालरापाटन 05.42 बजे, झालावाड़ सिटी 05.53 बजे होते हुए कोटा सुबह 08.20 बजे पहुंचेगी। घाटोली-झालावाड़ सिटी-घाटोली के बीच नई स्पेशल गाड़ी 06605 घाटोली-झालावाड़ सिटी मेमू घाटोली से आज रात 11.00 बजे रवाना होगी। जो अकलेरा 11.18 बजे, जूनाखेड़ा 11.44 बजे, झालरापाटन 11.57 बजे होते हुए, झालावाड़ सिटी रात 00.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06605 झालावाड़ सिटी-घाटोली मेमू 15 जनवरी को सुबह 03.15 बजे रवाना होकर झालरापाटन 03.22 बजे, जूनाखेड़ा 03.34 बजे, अकलेरा 03.59 बजे आगमन कर घाटोली सुबह 04.30 बजे पहुंचेगी।


