टैक्सी वाले को टकला बोलने पर विवाद:थाने में शिकायत दी तो 10-12 जनों ने घर आकर पति-पत्नी को बुरी तरह पीटा

पाली में एक टैक्सी ड्राइवर को युवक ने टकला बोल दिया। विरोध करने पर टेक्सी वाले को पीट दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी बाद में समझाइश पर दोनों पक्ष राजी हो गए लेकिन देर शाम जब युवक के परिजनों को यह बात पता चली तो 10-12 जने टेक्सी ड्राइवर के घर गए और लाठी-सरियों से टेक्सी ड्राइवर ओर उसकी पत्नी को पीटा। जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पाली शहर के कालू कॉलोनी निवासी 45 साल के मेहबबू अली ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को जंगीवाड़ा में सवारी लेकर गया था वापस आ रहा था। उसके सिर पर फिलहाल बाल नहीं है। उधर से गुजरते समय एक युवक ने उसे टकला बोला। इस पर वह रूका और उसे टकला क्यों कहां इसकी शिकायत की तो 22 साल के युवक ने उससे मारपीट कर दी। कोतवाली थाने जाकर उसने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी। लेकिन बाद में समझौता हो गया। लेकिन सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवक अपने 10-12 परिजनों के साथ कालू कॉलोनी उसके घर आया। घर के बाहर बैठी उसकी 36 वर्षीय पत्नी जीया बानो को लाठी-सरियों से पीटा उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर वह बाहर गया तो उसे भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि युवक के खिलाफ थाने में शिकायत करने से नाराज होकर युवक और उसके परिजनों ने घर आकर उन पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उसकी टैक्सी में भी तोड़फोड़ की। इस हमले में 36 साल की जीया बोना के सिर, मुंह पर चोटे आई खून बहने लगा और मेहबूब के भी सिर पर सरिए से वार किया गया। दोनों घायलों को सोमवार रात को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किय गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *