सीकर में मकर संक्रांति पर घना कोहरा,विजिबिलिटी@50 मीटर:कल बारिश का अलर्ट,फिर छाएगा कोहरा

सीकर में आज मकर संक्रांति के पर्व पर भी घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह सीकर के रानोली सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। हालांकि आज पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन कोहरे के बीच भी ठिठुरन जारी है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह कोहरा भी कम ही छाया था। लेकिन प्रदेश के मौसम में अब एक बार फिर बदलाव आने वाला है। प्रदेश के मौसम में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। सीकर में भी जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सीकर में कल बारिश होने के बाद 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा छा सकता है। फिलहाल दो से तीन दिन न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *