जोधपुर में ठंड का असर जारी है। मंगलवार को भी सुबह से ही सड़कों पर कोहरा छाया रहा। वहीं ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हुए नजर आए। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि शहर में पिछले 4 दिनों से ठंड का असर बढ़ चुका है। न्यूनतम तापमान भी तीन से चार डिग्री नीचे तक आ चुका है। वहीं ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ठंड का असर काफी बढ़ चुका है। इसके चलते सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। वही धूप भी नहीं निकल रही है। इसके चलते भी आम जनजीवन खासा प्रभावित है। इधर शीतलहर के चलते जोधपुर में आज 14 जनवरी और 15 जनवरी तक स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां कर दी गई है। हालांकि आज मकर संक्रांति का भी पर्व है।


