कोहरे के आगोश में नागौर:कमरों में ही दुबके लोग, अलाव का सहरा लेकर सर्दी से बचने का जतन

नागौर में पिछले 3 दिन से कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दस्तक दी है। आज अलसुबह 3 बजे से ही कोहरा छाना शुरु हो गया। कोहरे की वजह से लोग फिर देर तक रजाई-कंबलों में दुबके हुए हैं। सुबह साढ़े 9 बजे तक विजिबिलिटी भी 70-80 मीटर ही रही। इस वजह से वाहन चालक भी सावधानी बरत रहे हैं, हैडलाइट जलाकर ही गाड़ियां चल रही हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाकर सहारा ले रहे हैं। नागौर जिले में बीकानेर और डीडवाना-कुचामन जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में कोहरा घना है। इससे पहले सोमवार को दिनभर सर्द हवाओं का दौर चलता रहा। शाम होते-होते नागौर जिला मुख्यालय पर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नागौर में शीतलहर से अगले 2 दिन तक राहत नहीं मिलेगी। नागौर में कृषि महाविद्यालय स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार और रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था और सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में सर्दी का असर फिर जोरदार हो गया है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल नागौर में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। 19 जनवरी तक शीतलहर का असर बना रहेगा। आज कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मकर संक्रांति का पर्व होने‌ के बावजूद लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *