मकर संक्रांति पर मौसम साफ धूप निकली ठंड से राहत:सुबह शाम गलन बरकरार न्यूनतम तापमान में गिरावट अधिकतम तापमान 18 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

कोटा में मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के दर्शन हो गए। पतंग उड़ाने वाले युवाओ को धूप निकलने से राहत मिली। वही सुबह से अपनी मकानों की छतो पर साउंड लगाकर तैयारी कर रहे। 2 दिनों से लगातार जिले में शीत लहर का दौर भी जारी था। वही कोहरा ओर बादल छाए हुए थे। सुबह शाम गलन ठिठुरन बरकरार है। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी 1000 मीटर दर्ज हुई। तापमान में गिरावट होने से गलन बनी हुई है। प्रदेश भर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कही बारिश तो कही बूंदाबांदी का दौर जारी है। कई जिलों में घना कोहरा बना हुआ है। कई जिलों में सूर्य देव के दर्शन भी नही हो रहे है।
कोटा में सूर्य देव के निकलने से दोपहर के समय ठंड से राहत है। हाईवे पर कोहरे बना हुआ है। रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में और हाईवे पर घना कोहरा मौजूद है।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विजिबिलिटी भी 1000 मीटर दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *