3 दिन में अधिकतम तापमान 9 डिग्री गिरा, छाया कोहरा:शीतलहर का कहर बरकरार, दिन-रात के पारे में 10 डिग्री का अंतर

रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ लगातार कोहरा छा रहा है। साथ ही शीतलहर चलने से थारवासियों को झकझोर दिया है। आलम यह है कि बीते 3 दिन में दिन का पारा 9 डिग्री तक गिर गया। इस सीजन दिन का पारा पहली बार 20 डिग्री के पास पहुंचा है। रात का पारा 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा है। शहर से गांव तक विजिबिलिटी 50 मीटर के पास हो गई। इधर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी 8वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। दरअसल, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और प्रदेश के कई हिस्सों में दो दिन पूर्व हुई मावठ के बाद अब तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर में रविवार को शुरू हुई शीत लहर चल लगातार जारी है। इससे आमजन काफी परेशान रहा। मावठ की बारिश के बाद आसमान लगातार शहर से गांव तक कोहरा छाया हुआ है। कोहरे से वाहनों की रफ्तार थमने लगी है। सोमवार को शीत लहर के कारण दिन का पारा 20.7 और रात का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं खिली। शीत लहर के कारण 12-13 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। इससे लोग दिन में भी ठिठुरते रहे। सोमवार को शीत लहर से जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार को भी कोहरे और शीतलहर का सितम जारी है। कलेक्टर ने दूसरे दिन मंगलवार को भी किया अवकाश घोषित इधर कलेक्टर टीना डाबी ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 वीं तक की स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। तापमान में गिरावट हो रही है। अब मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। स्कूल और आंगनवाड़ी में छूट्टी कलेक्टर टीना डाबी ने जिले की सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मंगलवार को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को मंगलवार को भी अवकाश घोषित कर दिया है। 7 दिनों में दिन व रात का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *