लोहड़ी पर्व पर उत्साह-उमंग के साथ किया डांस:अलाव जला लगाई पारिक्रमा-गुरु से ख़ुशियों की अरदास,भीलवाड़ा के सिंधुनगर गुरुद्वारे में हुआ आयोजन

लोहड़ी का पर्व भीलवाड़ा के सिंधु नगर गुरुद्वारे में उत्साह उमंग और डांस के साथ मनाया गया।फसल कटाई और गुरु अरदास से जुड़े इस पर्व पर गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों ने लकड़ी का अलाव जलाया और उसकी परिक्रमा कर अरदास की।इस दौरान ढोल और डीजे की धुन पर जमकर भांगड़ा और डांस किया गया। सिंधु नगर गुरुद्वारा गुरुनानक सेवा सोसायटी भीलवाड़ा के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि आज सिंधु नगर गुरुद्वारे में लोहड़ी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।लोहड़ी पर्व कई तरह की ऐतिहासिक बातें छुपी हुई है।विशेष तौर पर पंजाब में फसल की कटाई की खुशी में और नई फसल की बुवाई के लिए अरदास की जाती है और यह लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।इसमें अलाव जला करके उसके चारों ओर परिक्रमा की जाती है और बहुत धूमधाम से बच्चे- बच्चियां, बड़े-बूढ़े नाचते गाते हुए और गुरु घर में सिमरन करते हुए त्यौहार को मानते हैं। पंजाब में विशेष तौर पर लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई से जुड़ा हुआ है बाकी स्थान पर भी यह गुरु घर में गुरु महाराज से जोड़ते हुए सेवा और सिमरन से जोड़ते हुए त्यौहार मनाया जा रहा है,इसी को लोहड़ी का पर्व कहते हैं। देर रात तक सिंधु नगर गुरुद्वारे में पर्व को लेकर बड़ी संख्या में सिख समाज की लोग पहुंचे।एक दूसरे को पर्व की बधाई दी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *