मौसम का हाल:रांची सहित 12 जिलों में आज से 2 दिन शीतलहर का यलो अलर्ट, 3 दिन में तीन डिग्री तक और गिरेगा पारा

साल 2025 की विदाई और वर्ष 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवा से हवा में नमी आ गई है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से झारखंड में दिन में भी कनकनी बढ़ गई है। इससे पूरा झारखंड कांप रहा है। ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की और गिरावट होने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची ने 25 और 26 दिसंबर को रांची सहित राज्य के 12 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। क्रिसमस और उसके दूसरे दिन रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में शीतलहर चलेगी। इस दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। 27 दिसंबर को शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन ठंड कम नहीं होगी। क्योंकि, दिन का तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। इससे कनकनी बढ़ गई है। गुमला सबसे ठंडा, पारा 3.9 डिग्री पर पहुंचा रांची का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 8.5 पर पहुंच गया है। रांची के अलावा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, बोकारो का 1.3 डिग्री गिरा है। रांची के कांके का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, सबसे कम विजिबिलिटी देवघर में 400 मीटर, रांची और जमशेदपुर में 500 मीटर दर्ज की गई। 28 दिसंबर तक सुबह में कोहरा छाया रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *