घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से ठिठुरा गिरिडीह

गिरिडीह जिले में मौसम का मिजाज लगातार सर्द होता जा रहा है और बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट के आसार है, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा। स्थिति इतनी खराब थी कि सुबह के समय 20 मीटर तक भी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब 9 बजे के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आई, जिससे दृश्यता में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, दोपहर करीब 1 बजे के बाद ही लोगों को सूर्य के दर्शन हो सके। बावजूद इसके, धूप निकलने के बाद भी ठंड से खास राहत नहीं मिली। शाम करीब 3 बजे के बाद धूप फिर से फीकी पड़ने लगी, जिससे ठंड का असर दोबारा बढ़ गया। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय हवा के साथ कोहरे की बूंदें गिरती रहीं, जिससे बाइक चालकों के जैकेट और स्वेटर तक भीग गए। वहीं रात भर कोहरे के कारण पेड़ों की पत्तियों से पानी टपकता रहा। कैसा रहेगा चार दिनों का जिले का तापमान 25 दिसंबर अधिकतम 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस 26 दिसंबर अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस 27 दिसंबर अधिकतम 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस 28 दिसंबर अधिकतम 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *