वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेता किए गए सम्मानित

मनेंद्रगढ़ | एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर को हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि मनेंद्रगढ़ जिले के अपर कलेक्टर अनिल सिदार और जिला शिक्षाधिकारी आरपी मिरे रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकालकर अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टेन मोहम्मद अनस, हेड ब्वॉय, हेड गर्ल और प्रोग्रेसर्स, अचीवर्स, मोटीवेटर्स, इनोवेटर्स हाउस के कैप्टेन और वाइस कैप्टन द्वारा खेल के मैदान के चारों ओर मशाल दौड़ करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स सॉन्ग की थीम पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा तीसरी, चौथी और 5वीं के विद्यार्थियों ने चक दे इंडिया गीत पर नृत्य का प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *