कवर्धा| बुधवार को दुर्ग संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने जिला कार्यालय कवर्धा के विभिन्न विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय कार्य की प्रगति, कार्यालयीन व्यवस्थाओं व योजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर कोर्ट, अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट, कोषालय, श्रम विभाग, लाइसेंस शाखा सहित अन्य विभाग का निरीक्षण किया। कलेक्टर कोर्ट व अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट में लंबित, निराकृत प्रकरण की जानकारी ली। लाइसेंस शाखा से जिले में जारी विभिन्न प्रकार के लाइसेंसों की संख्या, उनकी अद्यतन स्थिति, कोषालय में विभागीय काम काज और वित्तीय प्रक्रियाओं के बारे जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करते हुए आम जनता को त्वरित व प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चेतन साहू, संयुक्त कलेक्टर आरबी देवांगन, नायब तहसीलदार विकास जैन सहित अन्य उपस्थिति थे।


