आज 16 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा राज्य सरकार का विकास रथ

भास्कर न्यूज| भरतपुर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विधानसभावार विकास रथ आज 16 ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में जा रहे हैं। 25 दिसंबर को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मडरपुर, नदबई की अघापुर, खडैरा, तेहरा लोधा और चिचाना, वैर की खोहरा, फरसो, वीरमपुरा, लहचोरा, नावली एवं दहगांव तथा बयाना विधानसभा की मालौनी, सज्जनवास, दौरदा, औडेलगद्दी और महलपुर काछी में आम नागरिकों को प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से दी जाएगी। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *