आज सुबह 9 बजे निकलेगी महाराजा सूरजमल शौर्य यात्रा

भरतपुर| महाराजा सूरजमल स्मृति समारोह के तहत गुरूवार को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाराजा सूरजमल शौर्य यात्रा प्रमुख आकर्षण होगी। संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी ने बताया कि यह यात्रा सुबह 9 बजे महाराजा सूरजमल यातायात चौराहे से प्रारंभ होकर किशोरी महल तक जाएगी। यात्रा के बाद 11 बजे किशोरी महल स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। दोपहर 12 बजे लोहागढ़ फोर्ट में सेंड आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। शाम 5 बजे गंगा मंदिर में फूल बंगला झांकी, दीपमाला और आरती का कार्यक्रम रखा गया है। दिनभर चलने वाले समारोह का समापन शाम 5.30 बजे विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में बेस्ट ऑफ राजस्थान सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *