कंजौली आरओबी पर ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

भरतपुर। कंजौली ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों कुम्हेर की ओर से आ रहे थे। जानकारी के अनुसार नीम द गेट निवासी भानु प्रताप सिंह (23 वर्ष) एक प्राइवेट कंपनी में फाइनेंस का काम करते थे। मंगलवार को रात करीब 8.30 बजे अपने सहकर्मी राहुल के साथ कुम्हेर से वापस भरतपुर आ रहे थे। रास्ते में कंजौली ओवरब्रिज पर अचानक उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच सामने से आ रहे यूरिया के कट्टों से भरा ट्रक की चपेट में आकर भानु की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल के मामूली खरोंच आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग पहले विजय हॉस्पीटल और फिर आरबीएम अस्पताल ले गए। मथुरा और अलवर की ओर से भरतपुर आने वाले वाहनों के लिए कंजौली ओवरब्रिज से सबसे अहम मार्ग है, जहां से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां आज तक रोड लाइट की व्यवस्था नहीं की गई। रात के समय पुल पर घना अंधेरा रहता है, जिससे वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता और हादसे हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *