भरतपुर| सोशल मीडिया पर चलने वाले ‘90% छूट’, ‘सिर्फ 99 रुपए में ब्रांडेड जूते’ या ‘सस्ते में आईफोन’ जैसे झांसे देने वाले विज्ञापनों पर अब राज्य सरकार की सख्त नजर है। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सरकार ने संभागीय और जिला उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विशेष रूप से फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चलने वाले भ्रामक विज्ञापनों पर पैनी निगरानी रखें। ये विज्ञापन अक्सर उपभोक्ताओं को कम कीमत पर महंगे सामान देने का झांसा देते हैं। पैसा ट्रांसफर करने के नाम पर ठगी करते हैं। अब ऐसे विज्ञापन जो उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं या धोखा देने की संभावना रखते हैं।


