संगठन से मिली जिम्मेदारी को पूरा करेंगे: मनोज

अंबिकापुर | अंबिकापुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और जिला अध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता का प्रथम आगमन उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने फूल मालाओं और आतिशबाजी के बीच उनका स्वागत किया। उदयपुर में अखंड विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं लखनपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के बिलासपुर चौक में प्रयागराज साहू, अभय साहू, प्रकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने और संगम चौक में सौंडिक समाज सरगुजा के संरक्षक अजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्षद प्रियंका गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, माया गुप्ता, विकास गुप्ता सहित अन्य समाज के सदस्यों ने महा माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *