शाहकोट से लापता शरणदीप सिंह उर्फ भाना पाकिस्तानी रेंजर्स की गिरफ्त में है। पाक रेंजर्स ने हथकड़ी लगे भाना की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। 23 वर्षीय शरणदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी भोईपुर, शाहकोट को उसका दोस्त मंदीप 2 नवंबर को खेमकरण के गांव रत्तोके छोड़कर आया था। मंदीप के पिता पुलिस में हैं। 7 नवंबर को शाहकोट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सतनाम सिंह ने बताया कि उनके 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा करमवीर सिंह अमेरिका में है। बेटी कमलदीप कौर पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटा शरणदीप सिंह 10वीं तक पढ़ा है। कुश्ती का शौकीन है। पुलिस और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। बुधवार को बीएसएफ के कई अधिकारी भाना के घर पहुंचे।{ शेष पेज 3 पर नशे की तलाश में सरहद पार पहुंच गया शरण… नशे के चंगुल में फंसा भाना खेमकरण सेक्टर से सरहद लांघ गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार भाना को किसी ने कह दिया था कि पाकिस्तान में चिट्टा आसानी से मिल जाता है। ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता। नशा पूर्ति के लिए पाकिस्तान जाने की बात भाना ने अपने दोस्त मंदीप को बताई थी। मंदीप के बाइक पर बैठकर ही गांव रत्तोके पहुंचा था।


