सत पॉल मित्तल स्कूल में एलुमनी मीट कक्षा के अनुभव को किया सांझा

लुधियाना| सत पॉल मित्तल स्कूल में एलुमनी मीट 2025 का आयोजन किया गया। जिसने पुरानी मधुर स्मृतियों को फिर से जीवंत किया और विद्यालय परिवार में बने आजीवन संबंधों का उत्सव मनाया। दिन की शुरुआत स्पोर्ट्स मीट से हुई। जिसमें फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और बास्केटबॉल शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत भुपिंदर गोगिया प्रिंसिपल सत पॉल मित्तल स्कूल को एलुमनी अदिति बंसल, इशिका बजाज, इशिता गोयल, पूर्णिमा और वान्या अग्रवाल द्वारा ग्रीन अवॉर्ड भेंट कर की गई। एलुमनी ने जीवंत प्रार्थना सभाओं, अविस्मरणीय कक्षा में अनुभवों और मनमोहक प्रस्तुतियों को याद करते हुए अपने अनुभव सांझा किए। प्रिंसिपल ने आधिकारिक रूप से एलुमनी मीट का उद्घाटन किया। दिन का मुख्य आकर्षण फुटबॉल मैच रहा। इस अवसर पर कक्षा 2018-19 की एलुमनी इशिका बजाज और इशिता गोयल ने सभी को पुरानी यादों में डुबो दिया। एलुमनी और कक्षा बारहवीं के छात्रों के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह, हंसी और खेल भावना का नया रंग भर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *