भास्कर संवाददाता | रायसेन शहर के रामलीला परिसर में प्रतिदिन रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है। बुधवार को रामलीला देखने बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। मंचन के दौरान कैकेई-प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसमें कैकेई ने राजा दशरथ से भगवान राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए अयोध्या का राज मांगा। लीला में दिखाया गया कि दासी मंथरा कैकेई को भरत के राज्याभिषेक के लिए उकसाती है। मंथरा की बातों में आकर कैकेई राजमहल के एक कक्ष में रूठकर बैठ जाती है। जब राजा दशरथ उन्हें मनाने पहुंचते हैं, तो कैकेई उनसे पहले वचन निभाने की शपथ दिलवाती हैं। शपथ के बाद कैकेई अपने दोनों वरदान मांगती हैं, जिससे दशरथ व्यथित हो उठते हैं। हर साल टैटू के ट्रेंड बदलते हैं : रवि कुमार टैटू की दुकानें भी इस बार खूब चमक रही हैं। भोपाल के रवि कुमार बताते हैं कि युवाओं में मॉम-डैड लिखे हार्ट शेप टैटू का जबरदस्त क्रेज है। इसके अलावा स्टार, नाम और छोटे-छोटे डिजाइन भी लोकप्रिय हो रहे हैं। रवि कहते हैं कि हर साल टैटू के ट्रेंड बदलते हैं। इस बार माता-पिता के प्रति प्रेम व्यक्त करने वाले डिजाइन सबसे ज्यादा चल रहे हैं।


