ठंड से जम गईं ओस की बूंदें

दतिया| दिसंबर ढलान पर है, लेकिन सर्दी अब भी अपनी पूरी धार में नहीं आई है। फिर भी मौसम इन दिनों अपनी रंगत बदलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह होते ही खेत-खलिहानों और पेड़ों की पत्तियों पर जमी ओस की बूंदें सर्दी की मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। रामनगर मौजा के खेतों में फसलों पर बैठी ओस रात की ठंडी हवा के साथ जमकर पत्तियों पर चमकती दिखाई देती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में करीब 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन दिन में पश्चिमी हवाओं ने उतनी ही ठंडक लौटा दी। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *