दतिया| भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर, गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सत्याग्रही जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में लिटिल ड्रीम पब्लिक स्कूल में शाम 4 बजे पहले चरण में स्व. वाजपेयी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विचार गोष्ठी होगी।


