समाधान योजना: अब सरचार्ज माफी के लिए सिर्फ 5 दिन शेष

भास्कर संवाददाता | दतिया मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत्त दतिया ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की 100% सरचार्ज माफी योजना तीन नवंबर को शुरू हुई थी और 31 दिसंबर को योजना बंद हो जाएगी। उपभोक्ता 31 दिसंबर तक इस योजना का लाभ लेकर सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं। बिजली कंपनी के महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक के मुताबिक, दतिया जिले में कुल 1 लाख 58 हजार 30 पात्र उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक 5 हजार 376 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। इस अवधि में जिले में 12.21 करोड़ रुपए की राशि जमा की जा चुकी है। 8.18 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ किया गया है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए शेष 5 दिनों में जिले भर में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत कार्यालयों में विशेष भुगतान काउंटर भी स्थापित किए गए हैं। सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम दिनों की प्रतीक्षा न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *