दतिया| इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौल में रात में फायरिंग की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना मंगलवार रात 9 बजे की बताई गई। पुलिस ने दो लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भड़ौल निवासी छोटेराजा पुत्र कप्तान सिंह परमार ने बताया कि वह मंगलवार रात 9 बजे नारायण सिंह के खेत के पास से जा रहा था तभी सौरभ बुंदला और पप्पू बुंदला ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर कट्टा निकालकर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।


