गन पॉइंट पर मोटरसाइकिल छीन रहे लुटेरों से भिड़ा युवक, मैगजीन गिरी

जालंधर| थाना 8 के अधीन आते पठानकोट चौक स्थित डी-मार्ट के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक को पिस्टल दिखाकर मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने बहादुरी दिखाई और लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों की पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। सराभा नगर के कुंवरपाल सिंह ने बताया कि जब वह पठानकोट चौक के पास से गुजर रहा था, तो दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। उन्होंने पिस्टल दिखा बाइक से उतरने को कहा लेकिन वह डरा नहीं और लुटेरों से भिड़ गया। खुद को फंसता देख लुटेरे बिना बाइक लिए मौके से भाग निकले। मौके पर उनकी पिस्टल की मैगजीन भी गिर गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से मैगजीन और उसमें लोड 6 जिंदा कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *