शौचालयों की सफाई के लिए दिया वॉश ऑन व्हील प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता| बसई स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रामों को ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। ग्रामों में निर्मित शौचालयों का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने हेतु उनकी नियमित साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा मांग एवं आपूर्ति सिद्धांत पर आधारित स्वच्छता सेवा वॉश ऑन व्हील सेवा प्रारंभ की गई है। इस सेवा के माध्यम से घरेलू एवं संस्थागत शौचालयों की सफाई के लिए नागरिक मांग दर्ज करा सकते हैं। बसई सेक्टर की ग्राम पंचायतों को वॉश ऑन व्हील सेवा के संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऐप के माध्यम से शौचालय सफाई की मांग दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा बताया गया कि स्वच्छता साथी द्वारा समय पर मांग की पूर्ति की जाएगी। प्रशिक्षण उपरांत स्वच्छता साथियों को स्वच्छता किट प्रदान कर कार्य हेतु रवाना किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक इमरान खान, उपयंत्री श्री बृजेंद्र रजक सहित बसई सेक्टर के समस्त सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *