जालंधर| शहरी और खेलों के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बड़ा बल देने वाले महत्वपूर्ण बलर्टन पार्क स्पोर्ट्स हब को 15 अगस्त 2026 को लोगों को समर्पित किया जाएगा। मेयर वनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और कमिश्नर संदीप ऋषि और सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली ने 78 करोड़ की लागत वाले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान निर्माण कार्यों पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट जोरों से प्रगति कर रहा है और यह समय पर पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।


