नशे में धुत युवक ने भाई और पिता को डंडों से पीटा, दोनों घायल; आरोपी फरार

लुधियाना| नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही भाई और पिता पर डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना थाना जोधेवाल क्षेत्र के गगनदीप कॉलोनी में गत दिवस दोपहर करीब 2 बजे की है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित सागर कुमार (42) ने बताया कि उनका होजरी का कारोबार है। आरोप है कि उनका भाई नशे की हालत में घर पहुंचा और दुकान के कर्मचारियों को काम से निकालने की बात कहते हुए काम बंद कराने लगा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना सागर कुमार को दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात कर उन्हें दोबारा काम पर लगवाया। इस बात से आरोपी भाई और ज्यादा गुस्से में आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह डंडा लेकर आया और सागर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर पिता जुगल किशोर (72) बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने नशे की हालत में उन पर भी डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल पिता-पुत्र को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। इसके बाद थाना जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *