स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटे, खिले चेहरे

सर्द सुबह में ठिठुरते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों की मदद के लिए आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट, बीइंग सिंधी फाउंडेशन और राष्ट्रीय सिंधी समाज आगे आए है। तीनों के संयुक्त तत्वावधान में तिरुपति विद्यापीठ में स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। स्वेटर मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। सेक्टर-11, मालवीय नगर में हुए कार्यक्रम में बच्चों को स्वेटर एवं अन्य सामग्री दी गई। इस अवसर पर आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हितेष आडवाणी, सुनीता आडवाणी, कशिश आडवाणी, सुरेश चेलानी, हिमांशु शर्मा, निदेशक भूपेश कुमार बांगा, कॉर्डिनेटर समिता, सुनीता, दीप्ति व प्रिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *