कृषि मंत्री ​शिल्पी से मिला चैंबर का प्रति​निधिमंडल

चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल व सह सचिव रोहित पोद्दार ने बुधवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य के कृषकों के हित से जुड़े विषयों पर विमर्श किया गया। विशेष रूप से कृषि उत्पादों को सीधे निर्यात से जोड़ने, राज्य में मॉडल कृषि मंडियों के विकास व अन्य राज्यों के सफल कृषि व निर्यात मॉडलों के अध्ययन हेतु कृषि विभाग व झारखंड चैम्बर के संयुक्त प्रयासों पर सकारात्मक संवाद हुआ। चर्चा के दौरान यह विषय प्रमुखता से उठाया गया कि झारखंड में डीजीएफटी कार्यालय व झारखंड एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अभाव के कारण राज्य के कृषि उत्पाद, विशेषकर सब्जियां जिनकी विदेशों में भारी मांग है, उन्हें किसान सीधे निर्यात नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में अन्य राज्य झारखण्ड से उत्पाद लेकर उनका निर्यात कर रहे हैं, जिससे यहां के किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि वे इस दिशा में आवश्यक पहल करेंगी। बैठक में राज्य में कृषि मंडियों के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *