भाजपा ने अटल जयंती की पूर्व संध्या पर मनाया दीपोत्सव

प्रदेश भाजपा ने बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय एवं सभी जिला कार्यालयों में दीपोत्सव मनाया। इसके पूर्व झारखंड विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की सफाई की गई और संध्या में दीप जलाए गए। वहीं, अटल जयंती के अवसर पर गुरुवार को अटल स्मृति दिवस का आयोजन बूथ स्तर पर होगा। जिसमें उनकी प्रतिमाओं, चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा होगी। साथ ही सभी जिला कार्यालयों में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी लगेगी। 25 से 31 दिसंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *