रांची से यूथ कांग्रेस के विजेता पदाधिकारियों ने निकाला जुलूस

झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के हालिया संपन्न चुनाव में रांची से विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस भवन से भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा, शाहबाज अहमद, मेहुल प्रसाद एवं प्रिंस बट ने सभी विजेता प्रत्याशियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। जुलूस में यूथ कांग्रेस के निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर, शिल्पी कुमारी वर्मा व सैलिन जया एक्का, प्रदेश महासचिव आयुष अग्रवाल, दीपक साव और प्रदेश सचिव अंशु तिवारी शामिल थे। वहीं, रांची जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेयाज अंसारी, जिला महासचिव हुसैन अंसारी, अंकित सिंह व मो. इमरान समेत अन्य नव-निर्वाचित पदाधिकारी भी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *