रिम्स में नई किचन एजेंसी के कार्यभार संभालने के बाद मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निदेशक डॉ. राज कुमार ने किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता का आकलन किया। निदेशक ने संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों, उनके परिजनों और संस्थान से जुड़े सभी लोगों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।


