इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें 12 अभ्यर्थियों को परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल मिली है। इनमें झारखंड का भी एक अभ्यर्थी शामिल है। वहीं 26 अभ्यर्थियों को 99.99 पर्सेंटाइल और 26 को 99.98 पर्सेंटाइल मिली है। यह परीक्षा 30 नवंबर को 170 शहरों में 339 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 2.95 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में रांची के अभिषेक कुमार ने 99.65 पर्सेंटाइल हासिल किया है। सेक्शनवार प्रदर्शन में उन्होंने डीआईएलआर में 99.9 पर्सेंटाइल, वीएआरसी में 97.66 पर्सेंटाइल और क्वांटिटेटिव एबिलिटी में 95 पर्सेंटाइल अर्जित किया। इसके अलावा साक्षी आनंद को 98.19 पर्सेंटाइल अंक मिले। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जमशेदपुर के ये छात्र सफल अब आगे क्या : कैट परीक्षा में अभ्यर्थियों को विभिन्न आईआईएम और अन्य बी-स्कूलों की वेबसाइटों पर जाकर अपनी पसंद के संस्थानों में आवेदन करना होगा। शॉर्ट लिस्टिंग के बाद संस्थान द्वारा पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


