प्रिय रंजन ने संभाला बीएसएल के निदेशक प्रभारी का पदभार

प्रिय रंजन ने बुधवार को बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 22 अगस्त को इस पद के लिए प्रिय रंजन के नाम की अनुशंसा की थी। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे बोकारो स्टील प्लांट में अधिशासी निदेशक (संकार्य) के रूप में कार्यरत थे। एक अनुभवी टेक्नोक्रेट व दक्ष प्रशासक के रूप में रंजन सेल में तीन दशकों से अनुभव के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और प्रबंधकीय दक्षता का उत्कृष्ट संयोजन हैं। बीटेक (मेटलर्जी) व प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा धारक रंजन ने अपने करियर की शुरुआत 24 सितंबर 1994 को इस्को स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में प्रबंध प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में की थी। लगभग 23 वर्षों तक इस्को में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अक्टूबर 2017 में उनका स्थानांतरण सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली हुआ। जहां उन्होंने चेयरमैन सचिवालय में विविध भूमिकाओं में योगदान दिया। 15 नवंबर 2024 से बीएसएल में ईडी के पद थे पदस्थापित 15 नवंबर 2024 को अधिशासी निदेशक के पद पर पदोन्नति के साथ उन्हें अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) का दायित्व सौंपा गया। लोक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा अनुशंसा के बाद 26 अगस्त को उनका स्थानांतरण बीएसएल में अधिशासी निदेशक (संकार्य) के रूप में किया गया। अब 24 दिसंबर को निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही वे बीएसएल के संचालन, विकास एवं रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर बीएसएल के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रिय रंजन न केवल एक उत्कृष्ट टेक्नोक्रेट हैं, बल्कि एक दूरदर्शी एवं प्रभावी प्रशासक भी हैं। उनके नेतृत्व में बीएसएल आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *