सिटी रिपोर्टर | बोकारो अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर भाजपा बोकारो की ओर से तिरंगा पार्क में उनके प्रतिमा के पास दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने की। उपस्थित पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि श्रद्धेय वाजपेयी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा में समर्पित कर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया। वे भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिनका व्यक्तित्व, विचार और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में धीरज झा, संजय त्यागी, टिंकू तापड़िया, अवधेश यादव, बैद्यनाथ प्रसाद, अनिल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, धनंजय चौबे, विनय किशोर, मंतोष आदि थे।


