लीवर इंफेक्शन से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

बोकारो | चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लीवर में इंफेक्शन के कारण जम चुके मवाद की सर्जरी कर एक मरीज को नई जिंदगी दी है। निदेशक डॉ. विकास पांडेय ने कहा कि सिवनडीह के आजाद नगर निवासी 41 वर्षीय अशोक उरांव बीते एक महीने से लगातार पेट में हो रहे असहनीय दर्द से पीड़ित थे। जब तकलीफ बढ़ी तो उसे बेचैनी की अवस्था में केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. निशांत ने लगभग 95 प्रतिशत मवाद सफलतापूर्वक निकाला। इससे मरीज की स्थिति में सुधार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *