मकर संक्रांति पर रायसेन में कड़ाके की ठंड:8 डिग्री पर पहुंचा पारा; नर्मदा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

रायसेन में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 100 मीटर तक सीमित हो गई। रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे खुले मैदानों और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जम गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के चलते आज दिनभर शीतलहर का प्रकोप रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में सूर्य की तेज किरणों के कारण तापमान में वृद्धि होगी। कड़ाके की ठंड में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा कड़ाके की ठंड के बावजूद, रायसेन जिले के उदयपुरा, बरेली और देवरी के नर्मदा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से ही लोगों ने पवित्र नदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया और दान-पुण्य के कार्य किए। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी घाटों पर होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ गोताखोर भी तैनात किए गए हैं, और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की निगरानी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *