पाली में तस्कर को पकड़ने के बाद 2 लाख रुपए में उसे छोड़ने के चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी आदर्श सिधु ने कहा कि अपराधियों से मिलीभगत करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला 18 दिसंबर का है। जानकारी के अनुसार देसूरी और सादड़ी थाने के आरोपी पुलिसकर्मी सरकारी काम से पाली आए थे। वापस लौटते समय उन्होंने ड्रग्स से भरी कार को चेकिंग के दौरान पकड़ा था। फिर रिश्वत लेकर तस्कर को छोड़ दिया। सीनियर अधिकारियों को नहीं दी जानकारी पाली एसपी ने बुधवार को हेड कॉन्स्टेबल सोहनलाल, कॉन्स्टेबल बंशीलाल, सादड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामकेश और कॉन्स्टेबल नच्छुराम को बर्खास्त किया है। आरोप है कि उन्होंने 18 दिसंबर को बूसी- सोमेसर के बीच डोडा- पोस्त से भरी कार को रूकवाया। लेकिन कार्रवाई करने और उच्चाधिकारियों को बताने की बजाय 2 लाख रुपए की डील कर तस्कर को छोड़ दिया। हालांकि, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पाली के पणिहारी चौराहे पर डोडा-पोस्त से भरी गाड़ी को पकड़ लिया था। तीसरे थाने की पुलिस ने पकड़ा तो तस्कर बोला- अभी तो डील हुई है पकड़े गए तस्कर जोधपुर निवासी धीरेन्द्र ने सदर थानाप्रभारी को बताया कि कुछ देर पहले ही उसने पुलिसकर्मियों से 2 लाख की डील की है, इसके बाद उसे छोड़ा गया है। यह जानकारी सदर थाना पुलिस ने एसपी आदर्श सिधु को दी। इसके बाद मामले में एसपी की ओर से जांच के निर्देश दिए गए थे। एसपी ने जांच के बाद चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई की। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सदर थाने में मामला भी दर्ज करवाया। अब चारों पुलिसकर्मियों को राजकीय सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। पाली में डील हुई, जोधपुर में परिचित को दिलवाई रकम कार में पकड़े गए ड्राइवर धीरेंद्र के मोबाइल से पुलिसकर्मियों ने तस्कर भंवर खिलेरी से संपर्क किया। बातचीत में 2 लाख रुपए में मामला निपटाने की डील तय हुई। भंवर ने पैसे जुटाने के लिए समय मांगा तो पुलिसकर्मियों ने जोधपुर में ही रुपए दिलाने को कहा। इसके बाद भदवासिया पुलिया के पास श्रीराम हॉस्पिटल के नजदीक एक बेयरिंग की दुकान पर पुलिसकर्मियों के परिचित को 2 लाख रुपए दिलवाए गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तस्कर को छोड़ दिया। …. राजस्थान में ड्रग्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दाऊद के गुर्गे ने बताई थी राजस्थानी तस्करों की लोकेशन:मुंबई के माफिया कर रहे थे फंडिंग; झुंझुनूं की ड्रग्स फैक्ट्री का D कंपनी से कनेक्शन झुंझुनूं में पकड़ी गई ड्रग फैक्ट्री में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। फैक्ट्री का असली मास्टरमाइंड पूर्व सरपंच का भतीजा नहीं बल्कि मुंबई-गुजरात में बैठा ड्रग्स माफिया है। पूरी खबर पढ़िए…


