लखनऊ में आज हॉफ-डे खुलेंगे अस्पताल:SGPGI में नहीं होगा न्यू रजिस्ट्रेशन; KGMU में रूटीन OPD का होगा संचालन

मंगलवार को मकर संक्रांति पर सरकारी अस्पतालों की OPD दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की जांचे भी होंगी। पर इमरजेंसी सेवाओं का राउंड द क्लॉक संचालन लगातार सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। वहीं, मेडिकल संस्थानों में OPD की संचालन फुल डे वर्किंग की तरह होगा। KGMU में नार्मल वर्किंग डे की तरह काम होगा, पर SGPGI में सिर्फ पहले के शेड्यूल मरीजों का ही इलाज होगा। इन अस्पतालों में हॉफ चलेगी OPD
बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, डफरिन, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक OPD चलेगी। हालांकि इन सभी अस्पताल के प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि सभी आने वाले मरीजों का इलाज करके ही OPD बंद होगा। KGMU में OPD चलेगी
KGMU में भी सामान्य दिनों की तरह OPD चलेगी। मरीजों की भर्ती की जाएगी। भर्ती मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांचें होंगी। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि जिन मरीजों का ऑपरेशन होना है उनका तय समय पर ऑपरेशन भी होगा। SGPGI में नए मरीजों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
SGPGI की OPD में आने वाले पुराने मरीजों को इलाज मिलेगा। पर नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। जिन मरीजों को पूर्व में जांच और ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। पर OPD में आने वाले मरीजों की पैथोलॉजी जांच नहीं होगी। बाकी 24 घंटे संचालित होने वाली पैथोलॉजी लैब खुली रहेगी। RMLIMS में भी OPD चलेगी
लोहिया संस्थान (RMLIMS) में पुराने सभी मरीजों को OPD में इलाज मिलेगा। पहले से जिन मरीजों को जांच व ऑपरेशन की तारीख दी गई है वह भी होंगे। इमरजेंसी का संचालन 24 घंटे होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *