झारखंड से ला रहे 26 क्विंटल अवैध धान पिकअप सहित जब्त किया गया

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर 23 दिसंबर की रात 8 बजे, लोदाम पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने रूपसेरा पतराटोली के ग्रामीण मार्ग पर टाटा सूमो पिकअप वाहन से 65 बोरियों में भरे 26 क्विंटल अवैध धान को जब्त किया है। पकड़े गए धान एवं वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। 23 दिसंबर की शाम लोदाम पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टाटा सूमो पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-03-एएफ-9899 में अवैध रूप से धान लोड कर झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रूपसेरा पतराटोली क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में 65 बोरी धान (26 क्विंटल) पाया गया। चालक झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर का निवासी सचिन गोप (23) है। चालक धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन सहित धान को जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *