बालोद| उत्तराखंड के नैनीताल जिले के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 5 दिवसीय जु जित्सू नेशनल चैंपियनशिप में बालोद जिले के 12 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कोच सुरेश शांडिल्य ने बताया कि इस चैंपियनशिप में 23 राज्यों के लगभग 1100 खिलाड़ी सम्मिलित हुए, जिनमें छत्तीसगढ़ से 87 खिलाड़ी भाग लिए। बालोद जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग और वजन श्रेणियों में पदक हासिल किया। 18 वर्ष से कम 77 किग्रा में सौम्य साहू ने गोल्ड मेडल, 70 किग्रा मे वैष्णवी सोनी ने सिल्वर, 16 वर्ष से कम में खिलेश्वर साहू ने सिल्वर, सौम्य सलामे ने ब्रॉन्ज, नचिकेत चौबे ने ब्रॉन्ज, वेदांत सोरी ने सिल्वर, दिगेंद्र साहू ने सिल्वर मेडल हासिल किया।


