जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सप्ताह शनिवार को साप्ताहिक व्यायाम कराया जा रहा है। इस परंपरा को निरंतर जारी रखते हुए पिछले कुछ सप्ताह से व्यायाम शिक्षक के राज्य व राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहने के कारण यह जिम्मेदारी व्याख्याता अजय पाठक द्वारा व्याख्याता एप्स शिव एंथोनी के सहयोग से निभाई जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए जा रहे हैं, साथ ही मनोरंजक खेलों के माध्यम से उन्हें सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखा जा रहा है। दोनों व्याख्याताओं का मानना है कि नियमित व्यायाम से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, तनाव में कमी आती है, स्मरण शक्ति का विकास होता है तथा आत्मविश्वास और एकाग्रता में वृद्धि होती है।


